Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन चिन्हित करने में लाएं तेजी : सचिव

बैठक में अपर मुख्‍य सचिव अजय सिंह समेत अन्‍य

रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन चिन्हित करने और चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंगलवार को नेपाल हाउस में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयो‍जित बैठक में सभी जिलों के सिविल सर्जनों से प्रगति रिपोर्ट मांगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में किसी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी और हर जिला समय पर योजनाओं का निपटारा करें।

सचिव ने कहा कि कई जिलों ने जमीन चिन्हित कर ली है, जबकि कुछ जिलों में प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन जिलों में जमीन अभी चिन्हित नहीं हुई है, वे अधिकतम दो दिनों के भीतर चिन्हित कर रिपोर्ट विभाग को सौंपें। इसके साथ ही उन्होंने 15वें वित्त आयोग की राशि से अस्पतालों और सीएचसी में आवश्यक मशीनें उपलब्ध कराने पर भी सचिव ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिलों की ओर से ईसीजी, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित अन्य जरूरी उपकरणों की वास्तविक आवश्यकता की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि राज्य स्तर से मशीनों की खरीद कर उन्हें जिलों को भेजा जा सके।

बैठक में विभाग के उप सचिव ध्रुव प्रसाद सहित अन्यख अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *