Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

जम्मू, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार को तलाशी अभियान शुरू किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति लट्टी-डुडु इलाके के किरची गाँव में एक घर में घुसकर नकदी लेकर भाग गए हैं जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और लोगों से अपने इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करने का आग्रह किया है। डुडु-बसंतगढ़ इलाके में पिछले कई महीनों से आतंकवादी सक्रिय हैं।

(Udaipur Kiran) / सुमन लता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *