Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

मंडी में शरारती तत्वों ने उखाड़ा सेल्फी प्वाइंट, सीसीटीवी फुटेज से दोषियों की पहचान होगी

मंडी की इंदिरा मार्किट की छत पर टूटा हुआ सेल्फी प्वांइट।

मंडी, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मंडी शहर के बीचोंबीच इंदिरा मार्किट की छत पर शरारती तत्वों ने मुख्य सेल्फी प्वाइंट को उखाड़ दिया। जिससे सेल्फी प्वाइंट की तारे तक निकल आई है। शरारती तत्वों के इस हुड़दंग से आसपास के लोग भयभीत हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इन शरारती तत्वों की गतिविधियां आए दिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते शहर के इस व्यस्त इलाके में भी लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

इधर, नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट को पहले भी कई बार नुक्सान पहुंचाया जा चुका है। वहीं बार-बार इसकी मुरम्मत करने के बावजूद उनका हौसला बढ़ता जा रहा है। मेयर ने कहा कि अब इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोषियों की पहचान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाने और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है। पुलिस और नगर निगम की ओर से यह कदम शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुबारा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *