Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में सात अल्ट्रासाउंड सेंटर का निबंधन और दो का होगा रिन्यूअल

रांची, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सह अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में जिला सलाहकार समिति (पीसी एंड पीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और रिन्यूअल के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति की ओर से सात सेंटर के निबंधन और दो सेंटर के रिन्यूअल की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में समिति की ओर से अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन-रिन्यूअल के अलावे संस्थानों को मशीन के फॉर्म-बी में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वायनिंग एवं यूएसजी मशीन खरीदने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में समिति की ओर संस्थानों को मशीन के फॉर्म-बी में इंट्री एवं सर्टिफिकेट जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक और उचित दिशा-निर्देश दिए गए। समिति की ओर से विभिन्न सेंटर के निश्चित समय अंतराल पर निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में मुख्यल रूप से उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, सिविल सर्जन, डॉ प्रभात कुमार, समिति सदस्य सहित अन्य सदस्य एवं पीसी एंड पीएनडीटी को-ऑर्डिनेटर राकेश कुमार राय मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *