Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में भाग लेने दिल्ली पहुंचे शिल्पी और बंधु

दिल्‍ली पहुंचने पर कांग्रेस नेताओंं की तस्‍वीर

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित होनेवाली वोट चोर – गद्दी छोड़ महारैली में झारखंड से कई मंत्री और कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। महारैली में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। इसमें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी रहीं।

शनिवार को दिल्ली के राजघाट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर बंधु तिर्की की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने से श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर झारखंड के 7 से अधिक जिलों के टाना भगतों ने प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही छत्तीसगढ़ से आए टाना भगत भी इस समूह में शामिल है। राजघाट के बाद सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू से भी मिले। इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बंधु तिर्की के साथ राष्ट्रीय नेताओं ने रैली से संबंधित जानकारी साझा की।

मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि देश भर में वोट चोरी के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश है। यह आक्रोश भीड़ के रूप में केंद्र सरकार को अपनी गलती का अहसास दिलाने के लिए दिल्ली पहुंच रहा है।

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान आलोक कुमार दुबे, राजेश गुप्ता, किशोर नाथ शाहदेव, शशि भूषण भगत, मचकुल, मुद्दसिर हक, मोहम्मद इश्तियाक, मंगा उरांव, बंधु टोप्पो, केडी गुरु, जयंत बारला सहित अन्य का नाम शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *