Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

शिवसैनिकों ने मलिन बस्तियों व जिला अस्पताल में बांटी फल, मिठाई, मोेमबत्ती

जिला अस्पताल में मरीजों को फल व मिठाई देते शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा।

मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शिवसेना उद्वव बाला साहब ठाकरे गुट ने दीपावली पर्व पर सोमवार को मलिन बस्तियों व जिला अस्पताल में मिठाई वितरण किया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में युवा सेना, विद्यार्थी सेना व भवानी सेना के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद रोगियों को मिठाई व फल वितरण किया। इसके बाद जिले की विभिन्न मलिन बस्तियों में बच्चों को फल, मिठाई, मोेमबत्ती एवं फुलझड़ियां वितरित की।

शिव सेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने अपने पदाधिकारियों से आज रात्रि में जिले के गरीब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ दिवाली मनाने का आग्राह किया। कार्यक्रम में मुदित उपाध्याय, शिब्बू पाँडे, अरुण ठाकुर, आकाश कुमार, बादाम सिंह, पंकज पाल, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, अंकित कुमार, दीपक सक्सेना, मयंक सैनी, रोहित कुमार, जगदीश कश्यप, राहुल कुमार आदि लोग शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *