Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आजम खान समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे : शिवपाल यादव

शिवपाल यादव

इटावा, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद इलाहाबाद हाईकाेर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार काे सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी में थे और रहेंगे।

इटावा में चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने न्यायालय को धन्यवाद देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने आजम खान को गलत और झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा था। अदालत ने उन मामलों में आजम खान को राहत दी है। हम इसके लिए न्यायालय का स्वागत करते हैं। आजम खान के बसपा में शामिल होने की खबरों पर शिवपाल ने विराम लगाते हुए कहा कि आजम खान सपा में थे और रहेंगे। पार्टी उनका पूरा समर्थन करती है और आगे भी करती रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *