Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के वार्षिक जन्म महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी, निकलेगी शोभा यात्रा

अररिया फोटो:तैयारी में जुटे सत्संगी

अररिया, 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । फारबिसगंज आईटीआई नजदीक स्थित सत्संग केंद्र में रविवार को होने वाले परमप्रेममय श्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138वां वार्षिक जन्म महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है।

जानकारी स्थानीय ऋत्विक समीर डे ने देते हुए बताया कि उत्सव को लेकर विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसमें बिहार,पश्चिम बंगाल एवं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से ठाकुरजी के हजारों भक्तों का समागम होगा।पूरे मंदिर परिसर को बंगाल से आए कलाकारों के द्वारा आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया है।

उन्होंने बताया की मंदिर परिसर से रविवार को विशाल शोभा यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली जाएगी।जिसके पश्चात भजन-कीर्तन, धर्मसभा,मातृ सम्मलेन जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। ।कार्यक्रम में श्रीश्रीठाकुरजी क़े जीवनोपयोगी वाणियों को जनसमुदाय के समक्ष प्रस्तुत करने मधुबनी से प्रवीण कुमार, कटिहार से बालमुकुंद चौधरी, सहरसा से भरत भूषण और बनारसी यादव,पूर्णिया से तपन दास, वीरपुर से मिथलेश झा जैसे वक्ता एवं रंगारंग कीर्तन हेतु सिलीगुड़ी से प्रदीप डे एवं टीम, मधेपुरा से रिपु रोशन,वीरपुर से ललित गुप्ता जैसे कलाकार एवं कई प्रसिद्ध लोग इस उत्सव में भाग लेंगे।

उत्सव की तैयारी में समीर कुमार डे, भानु सिंह, विजयकांत झा, वीरेंद्र मंडल, राजाराम राय, हीरालाल दास, अनिरुद्ध जायसवाल, रविंदर शर्मा, कपिल केसरी, रंजीत दास, भूपेंदर यादव, विजय भगत, पुनीत अग्रवाल, पार्षद नंदन ठाकुर, ओम प्रकाश साह, बैद्यनाथ राय, किशन कुमार, आदित्य डे, बिनोद साह, नीकेष, आशुतोष झा, अचीतानंद भगत, सुनील राम, संतोष बर्मन, विकास मेहता, आयुष झा, दीपक साह, पूजा देवी, कल्पना ठाकुर, पूनम भगत, अन्ना रानी, स्वस्ति सुंदरी डे सहित कई सत्संगी सक्रिय हैं।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *