Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुख्यमंत्री के नाम लेने से चर्चा में आया शुभम जायसवाल का साझेदार अमित यादव

अमित यादव समाजवादी की फोटो

वाराणसी, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कोडीन सिरप के तस्करी मामले में वाराणसी के फरार शुभम जायसवाल के एक साझेदार अमित यादव का नाम प्रमुखता से लिया। अमित यादव जो हरिश्चंद्र महाविद्यालय का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है और वाराणसी की कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान समय में अमित यादव समाजवादी पार्टी के युवजन सभा का पदाधिकारी है। मुख्यमंत्री के नाम लेने से वाराणसी के अमित यादव का नाम प्रदेश में चर्चा में आया है।

समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पदाधिकारी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित यादव के बारे में हरिश्चंद्र महाविद्यालय के चुनाव में सक्रिय रहे। पूर्व छात्र विवेक ने बताया कि अमित यादव ने छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से उसने भेंट की थी। वाराणसी में युवा नेताओं के साथ भी अमित की फोटो दिखती है। हिन्दू युवा वाहिनी के अम्बरीश सिंह भोला के निजी कार्यक्रम में, बार चुनाव के प्रचार के दौरान अधिवक्ता विकास सिंह के साथ, समाजवादी नेता किशमिश के साथ अमित को देखा गया है। वाराणसी के बाहर अमित के संबंध चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़ के चर्चित नेताओं से भी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कोडीन सिरप तस्करी मामले में अमित यादव का नाम आने पर सभी लोग चौंक गए हैं।

जानकारी हो कि कोडीन सिरप के तस्करी मामले में फरार शुभम जायसवाल के साझेदार अमित यादव ने शुभम और उसकी पत्नी के एकाउंट में लेनदेन किया। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में देते हुए जांच के बाद कार्रवाई का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में पांच स्थानों से कोडीन सिरप की तस्करी की गई है। जिसमें वाराणसी की फर्म का मालिक शुभम जायसवाल है। उसका साझेदार अमित यादव है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *