Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा: बीएसएनएल केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़, ठेकेदार बताकर घटना को देते थे अंजाम

सिरसा, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस ने बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सदस्य खुद को सरकारी कार्यों का ठेकेदार बताकर घटना को अंजाम देते थे। गिरोह के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर हरियाणा के अन्य जिलों में भी इस नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि बीएसएनएल के जेटीओ की शिकायत पर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो और सदस्यों दीपक पुत्र रोहताश व सुन्नी पुत्र रोहताश निवासी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह में उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल व हरियाणा के लोग शामिल हैं जो कि गिरोह के सरगना के लिए काम करते हैं और गिरोह का सरगना दिल्ली में रहता है।

सरगना ने इन लोगों हायर किया हुआ था जो कि तांबे की महंगी केबल चोरी करते गिरोह के सदस्य रात को ही घटना को अंजाम देते थे और रिफ्लेक्टर जैकेट पहनते थे और रोड पर टै्रफिक साइन लगा देते थे ताकि किसी को चोरी का शक न हो। जेटीओ संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बरनाला रोड सिरसा में कुछ लोग विभाग का ठेका लेने का झांसा देकर भूमिगत केबल काटकर चोरी कर रहे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रिफ्लेक्टर जैकेट व ट्रैफिक साइन लगाकर ठेकेदारों की तरह काम कर रहे थे तथा हाईड्रा क्रेन की मदद से तांबे की केबल चोरी कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त उपकरण (गैती, रॉड, रिफ्लेक्टर जैकेट, ट्रैफिक कोन) व लगभग चार मीटर अंडरग्राउंड केबल भी बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा। पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *