Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर: व्यापार मंडल ने 150 जरूरतमंदों को बांटी रजाई

रजाई वितरण करते राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष एवं पुलिस कप्तान
जरूरतमंद को रजाई प्रदान करते हुए

सीतापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में जनपद सीतापुर के खैराबाद स्थित अवध गेस्ट हाउस में मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जरूरतमंदों को रजाई बांटी। इस दौरान 150 असहायों, महिलाओं और वृद्धजनों को रजाईया मिली। इस कार्यक्रम में राज्य ललित कला अकादमी का उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गिरीश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, राष्ट्रीय परिषद भाजपा के सदस्य राकेश त्रिपाठी, व्ययापार मंडल के ज़िला अध्यक्ष भगवती गुप्ता, हाजी शकील खान मौजूद रहें।

इस अवसर पर गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरुरतमंदों और निराश्रितों को रजाई वितरण करना पुनीत कार्य है। इससे हमें मानवता की सच्ची सेवा का सुख प्राप्त होता है। इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने ऐसे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीड़ित दुखी मानव की सेवा करना हम सबका प्रथम कर्तव्य है और इसे हमें हमेशा करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा की कंबल वितरण के अपेक्षा रजाई वितरण का कार्य ज्यादा उचित रहता है क्योंकि यह कई वर्ष तक लिहाफ चढ़ाकर प्रयोग किया जा सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी ने उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन पूरे जनपद में बड़े स्तर पर होने चाहिए।

व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता ने बताया इस तरह के कार्यक्रम आगे भी सभी विधानसभा में किए जाएंगे। हमारा संगठन सेवा कार्य में कहीं भी पीछे नहीं रहेगा। हाजी शकील खान, बृजेश रस्तोगी व अंकुर गोयनका ने आए हुए जरूरतमंदों की सेवा करके खुद को भाग्यशाली बताया। प्रमुख रूप से मुफ्ती आफताब अहमद, अरविंद कुमार, सभासद फरजंद अली, पुष्पा राजपूत, निरंकार गुप्ता, कमलेश गिहार,जगदीश लोधी, सहित भारी संख्या में संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति रही।—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *