Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

नाहन महाविद्यालयके छह एनएसएस स्वयंसेवकों का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के छह एनएसएस स्वयंसेवकों का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन

नाहन, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के छह एनएसएस स्वयंसेवकों का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है।

चयनित स्वयंसेवकों में पवन (गांव सोनल), हर्ष (नोहराधार), सुमित (दाहुन पन्याली), विशाल राणा (गांव मिल्लाह), गौरव (गांव गटाधार) तथा संदीप (गांव कांटी मशवा) शामिल हैं। सभी चयनित अग्निवीर आज महाविद्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपनी इस उपलब्धि की खुशी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चंदक तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल के साथ साझा की।

इस अवसर पर चयनित स्वयंसेवकों ने कहा कि एनएसएस में प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और निरंतर प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करने वाली है

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *