Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

स्मार्ट सिटी की पुलिस हुई स्मार्ट, ट्रैफिक पुलिस सिक्योरिटी कैमरे से हुए लैस

स्मार्ट पुलिस

भागलपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, अनुशासित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अब शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक पुलिसकर्मी बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस होकर ड्यूटी करेंगे।

इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस और आम लोगों के बीच होने वाली हर बातचीत, कार्रवाई और व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड होगी। इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है, बल्कि सबूत एकत्र करने और अपराध नियंत्रण में भी तकनीक का बेहतर उपयोग करना है। बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से रिकॉर्ड की गई फुटेज भविष्य में किसी भी विवाद, शिकायत या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में साक्ष्य के रूप में काम आएगी।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी अब सफेद (वाइट) वर्दी में नजर आएंगे। इससे ट्रैफिक पुलिस की अलग पहचान होगी और आम नागरिकों को भी पुलिसकर्मियों को पहचानने में आसानी होगी। इस संबंध में

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस को हाई सिक्योरिटी बॉडी कैमरे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आए दिन ट्रैफिक पुलिस पर अभद्र व्यवहार या गलत कार्रवाई के आरोप लगाए जाते हैं। अब कैमरे के माध्यम से हर स्थिति और परिस्थिति रिकॉर्ड होगी, जिससे सच्चाई सामने आएगी और बेवजह के आरोपों पर भी रोक लगेगी। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि यह व्यवस्था केवल चालान काटने या नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी यह तकनीक कारगर साबित होगी। संदिग्ध गतिविधियों, झगड़ों या आपराधिक घटनाओं की रिकॉर्डिंग से पुलिस को त्वरित और ठोस कार्रवाई में मदद मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *