Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सलामी लेते sp
फोटो निरीक्षण करते sp अभिषेक भारती

औरैया, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। सुबह ठीक सात बजे परेड की शुरुआत हुई, जिसमें उन्होंने जवानों की ड्रेस, अनुशासन और बारीकी से समीक्षा की। एसपी ने परेड के बाद पुलिस लाइन स्थित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मेस, यूपी-112, परिवहन शाखा, शस्त्रागार और क्वार्टर गार्ड का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण करते हुए एसपी अभिषेक भारती ने साफ-सफाई और रखरखाव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि परिसर की स्वच्छता और अनुशासन को हर स्थिति में बनाए रखा जाए। एसपी ने कहा कि बेहतर व्यवस्था और अनुशासन से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में सुबह-सुबह हुई इस परेड और निरीक्षण के माध्यम से एसपी ने जवानों में उत्साह बढ़ाया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सचेत किया।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *