Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई -एसपी

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ

जौनपुर,14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चाइनीज मांझा से गला कटने की घटना के बाद पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों की धरपकड़ कर रही है। जनपद में चाइनीज मांझे से हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने रविवार को वीडियो जारी कर कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जिले में चाइनीज मांझे (शीशा युक्त मांझा) का विक्रय व प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। व्यापारियों से अपील करते हुए कहा की जो व्यापारी चाइनीज मांझे को खरीद कर ला चुके हैं तत्काल उसे वापस कर दे। अन्यथा चाइनीज मांझा बेचने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। केवल सुती डोर का ही विक्रय करें।

चाइनीस मांझा से युवक का कटा गला ,मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर गुरुवार को संदीप तिवारी (40) निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर अपनी बेटी मन्नत को, जो कि कक्षा दो की छात्रा है, बाइक से सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान शास्त्री ब्रिज पर अचानक चाइनीज मंझे ने उनकी गर्दन को बुरी तरह से काट दिया। इसके चलते पुलिस एक्शन मोड में है।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *