Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई

फोटो

औरैया, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ककाेर स्थित समाजवादी पार्टी (सपा)के जिला कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दाैरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के विचारों और किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की वास्तविक राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे अन्नदाता लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में जितने भी किसान आंदोलन हुए, उनसे जुड़ी समस्याओं पर सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनों के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की मृत्यु हुई, लेकिन सरकार ने न तो उनकी पीड़ा को समझा और न ही उनके परिवारों के लिए कोई ठोस व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए उन्हीं के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, खाद-बीज और डीजल के बढ़ते दामों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से मदन सिंह गौतम, निवर्तमान जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव भगवती निषाद, सुभाष यादव, शोभित यादव, विनय यादव, ओमजी यादव, राम रतन दोहरे, आदिल खान, मूलचंद पाल, नृपेन्द्र यादव, छत्रपाल वर्मा सहित लगभग एक सैकड़ा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन किसान हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *