राजगीर महोत्सव में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में स्टॉल पर युवाओं को दी गई विशेष जानकारी

नालंदा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के राजगीर हॉकी मैदान में आयोजित राजगीर के इस महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा दर्जन भर से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। जहां मेला देखने आए लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इन्हीं स्टॉलों में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का स्टॉल विशेष रूप से युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।आज शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे युवा-युवतियों को डीआरसीसी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा देने में सक्षम हों सकें।
डीआरसीसी स्टॉल पर पहले से संचालित योजनाओं—बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम—के साथ-साथ इस वर्ष शुरू की गई नई योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। इनमें 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को दो वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शामिल है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत 3 से 12 माह तक इंटर्नशिप करने वाले युवा-युवतियों को 4 से 6 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे



