Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है खेलकूद : तहसीलदार

खेलों से बच्चों में पैदा होता है अनुशासन

हाथरस, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कूपा गली, गौतम नगर स्थित रामश्री देवी कन्या इंटर कॉलेज और एसआरडी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार हेमंत चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी, रस्सा खींच, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, खो-खो, चेयर रेस, लेमन रेस, पेयर रेस, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार हेमंत चौधरी ने विजेता और प्रतिभागी बच्चों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल गौतम ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *