Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खेलों से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास : ज्योति गुप्ता

खेलो से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास

कानपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कंपनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित इटावा स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से शुभारंभ हुआ। यह जानकारी सोमवार को सीएसए मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने दी।

मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज,दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय,मत्स्य महाविधालय इटावा के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगताओं में संयुक्त रूप से प्रतिभाग करेंगे। उदघाटन के शुभ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति गुप्ता उपस्थित हुई।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ साथ सर्वांगीण विकास भी होता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आनंद मोहन ने विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगताओं में भाग लेने का आहवान किया। साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर दिनेश गौर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज ने भी विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास पर प्रकाश डाला।

इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने महाविद्यालय में शैक्षिक माहौल के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेल प्रतिस्पर्धा में भी भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को हर स्तर भर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अंत में सत्येंद्र पाल डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा ने खेल प्रतिस्पर्धाओं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जे पी यादव, डॉ. अजीत सिंह, डॉ.के के पटेल, डॉ. टी के माहेश्वरी , इंजी. दिलीप वर्मा ,डॉ आशीष कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ आशुतोष का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *