Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन–2025 में एसआरएमयू का परचम, छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर रचा इतिहास

श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय की विजेता टीम

-आयोजन इस वर्ष बेंगलुरु में किया गया

लखनऊ, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) के होनहार छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित तकनीकी प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन–2025 में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाती है, बल्कि एसआरएमयू की नवाचार आधारित और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रणाली की सशक्त पहचान भी स्थापित करती है। यह जानकारी शुक्रवार काे एसआरएमयू के कुलपति प्रो.विजय तिवारी ने दी।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष दिसंबर माह में बेंगलुरु स्थित रामैय्या अनुप्रयुक्त विज्ञान विश्वविद्यालय में किया गया, जहां देशभर के शीर्ष तकनीकी शिक्षण संस्थानों की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऐसे उच्च स्तरीय राष्ट्रीय मंच पर एसआरएमयू के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया।

इस सफलता के नायक बने कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रणाली विभाग के अंतर्गत स्नातक बीसीए पाठ्यक्रम के छात्रों की टीम “अंडरकवर कोडर्स” टीम में बीसीए के शौर्य मेहरा, हर्ष पाठक, नमन शरण यादव, आकाश सिंह, अंशिका पाल,दीपांशु धर और बी.टेक के छात्र आकाश त्रिवेदी, आलोक सिंह, यशवातिका गुप्ता, सौम्या मेहरोत्रा, हर्ष केशरवानी और आद्रिका मिश्रा शामिल हैं। सीमित समय, जटिल चुनौतियों और तीव्र प्रतिस्पर्धा के बीच छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचारी सोच और उत्कृष्ट टीमवर्क से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विजेता टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को पूरे संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत बताया। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है, जो यह संकेत देती है कि आने वाले समय में भी यहां के छात्र देश और समाज के लिए तकनीकी नवाचार के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

कुलपति प्रो.विजय तिवारी, कंप्यूटर साइंस एवं इनफार्मेशन सिस्टम विभागाध्यक्ष प्रो.बिनीत गुप्ता,कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष शोभित सिन्हा, स्मार्ट इंडिया हैकाथान कोऑर्डिनेटर अभिषेक सक्सेना, इंजी. नीता भूशल, इंजी. सनी यादव समेत विवि के प्राध्यापकों ने उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को बधाई दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / शिव सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *