Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसएसबी बगहा ने बोर्डर यूनिटी रन का किया आयोजन

Unity3
Unity2
Unity1
Unity 1

बगहा ,14 दिसम्बर(हिं.स.)। बिहार में बगहा पुलिस जिला मुख्यालय पर

शनिवार को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा द्वारा बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन किया गया।

बॉर्डर यूनिटी रन के तहत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में 06 स्थानों पर तीन-तीन किलोमीटर तथा थारी एयरपोर्ट चौक थारी से नदी घाटी परियोजना उच्च विद्यालय वाल्मीकिनगर पर मेगा इवेंट के रूप में 5 किलोमीटर के दौड़ का आयोजन किया गया।

इस दौड़ की शुरुआत धीरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे, कोयला एवं खान राज मंत्री, भारत सरकार ने किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न एवं शॉल देकर वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही सम्मानित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।‎

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की स्थापना के 62 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “ बॉर्डर यूनिटी रन ” (सीमा एकता दौड) के अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे, द्वारा प्रतिभागियों एवं उपस्थित सीमावर्ती युवाओं, युवतियों स्थित जनमानस को संबोधित किया गया। उन्होंने ने कहा कि कार्यक्रम केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सुरक्षा बलों की समर्पण भावना, शारीरिक सुदृढ़ता, सेवा-भाव और राष्ट्र एकता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है।

मुख्य अतिथि ने स्थानीय नागरिकों को जागरूक रहने,एकजुट रहने और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने की सलाह दी ।

‎मुख्य अतिथि के द्वारा ‎बॉर्डर यूनिटी रन के प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं भागीदारी प्रमाण-पत्र से भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 1200 (बारह सौ) युवक-युवतियों स्थानीय जन मानस तथा एसएसबी के 210 जवानों ने भाग लिया ।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *