Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बॉर्डर यूनिटी रन की सफलता को लेकर एसएसबी की हुई बैठक

अररिया फोटो:

अररिया 04 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कार्य क्षेत्र सी समवाय जोगबनी में कमांडेंट शाश्वत कुमार की उपस्थिति में होने वाले बॉर्डर यूनिटी रन को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत-नेपाल सीमा पर एकता और जागरूकता का संदेश देने वाला है। इसलिए सभी संस्थाओं, स्थानीय संगठनों और नागरिकों को मिलकर सहयोग करना होगा।

उन्होंने बताया कि मैराथन जोगबनी बीसीपी गेट से शुरू होकर आईसीपी गेट तक आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम में दो से तीन कैटेगरी रखने की योजना है, जिसमें पदयात्रा भी शामिल होगी। प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बना सकेंगे।

रन फॉर यूनिटी में स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, खेल संस्थाओं,एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवकों और नागरिक भी भाग ले सकेंगे।पूरा आयोजन राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना से ओत-प्रोत रहेगा।जिसमें यह संदेश दिया जा सकेगा कि भारत की विविधता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।

बैठक में कमांडेंट के अलावा उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट , हर्षित कुमावत, जोगबनी प्रभारी चंदन कुमार और एसएसबी के अन्य अधिकारी और जवान, नगर परिषद के सिटी मैनेजर सफी अहमद, वार्ड पार्षद प्रभात सिंह, मो. बद्दू, मिस्टी सिंह, विक्रम सिंह, मो. निसार, रियाजुद्दीन, मिट्ठू सोनी, पंकज मंडल, मो. मसलेउद्दीन सहित कई लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *