Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसएसपी ने किया जेपी सेतु चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण

Sp office

सारण, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में विधि- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शुक्रवार देर रात पहलेजा थाना क्षेत्र स्थित जेपी सेतु चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया।

इस अचानक हुई कार्रवाई से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चेक पोस्ट पर चल रही वाहन जांच प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने मौके पर तैनात पदाधिकारियों और पुलिस जवानों से उनकी ड्यूटी के घंटों और चेकिंग के तरीकों के बारे में जानकारी ली। साथ ही साथ एसएसपी ने मौके पर मौजूद टीम को निर्देश दिया कि रात के समय सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ली जाए, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तुरंत कार्रवाई करें और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं बरते।

निरीक्षण के बाद एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना सारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देर रात्रि गश्ती और चेक पोस्टों की सक्रियता अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए आवश्यक है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *