Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसएसपी ने किया रिविलगंज थाने का औचक निरीक्षण संतरी सिपाही को दिया नगद पुरस्कार

निरीक्षण

सारण, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने रिविलगंज थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तत्परता और कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, शस्त्रागार, मालखाना और लॉकअप व्यवस्था का गहराई से जायजा लिया। उन्होंने थानों में आने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने और फरियादों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ आशीष ने रिविलगंज थानाध्यक्ष को जेल से छूटे टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक अपराधकर्मी की गतिविधियों पर सख़्त निगरानी रखने और निरंतर अपडेट लेने का विशेष निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रात्रि संतरी ड्यूटी में उत्कृष्ट तत्परता और चुस्ती-फुर्ती का प्रदर्शन करने वाले गृहरक्षक सिपाही संख्या 3549 काशीनाथ सिंह को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच सौ रुपये की नगद राशि से मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

एसएसपी डॉ आशीष ने स्पष्ट किया सारण पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, लेकिन किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *