मुरादाबाद में 23 दिसम्बर से लगेगा स्टेट हैण्डलूम एक्सपो मेला

मुरादाबाद, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट हैण्डलूम एक्सपो मुरादाबाद (हथकरघा मेला) का मंगलवार 23 दिसम्बर से 5 जनवरी तक डा. एपीजे अब्दुल कलाम छात्रावास के सामने राजकीय पाॅलीटेक्निक ग्रांउड में आयोजन किया जाएगा।
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग ने आगे बताया कि इस हैंडलूप एक्सपो का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह चौहान द्वारा 23 दिसम्बर को 4ः30 बजे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक्सपो में जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के हथकरघा बुनकरों, हथकरघा समितियों/संस्थाओं तथा हस्तशिल्पियों द्वारा उत्पादित आकर्षक डिजाइनों के वस्त्रों का प्रदर्शन एवं उचित दरों पर बुनकरों द्वारा स्वयं के द्वारा उत्पादित वस्त्रों की बिक्री की जाएगी। उन्हाेंने जनमानस से अपील की है कि भारी संख्या में प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर स्वयं से निर्मित हथकरघा उत्पादों का लाभ उठायें। उन्होंने बताया कि एक्सपो में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



