Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फर्रुखाबाद : गंगा नदी में तट बन्ध बनाने को लेकर फिर उठी जोरदार मांग

तट बन्ध बनाने को लेकर बैठक

फर्रुखाबाद,21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गंगा नदी के दोनों ओर तट बन्ध बनाने को लेकर एक बार फिर जोरदार मांग उठी है। करो या मरो का नारा बुलंद कर गंगापार के लोग अब बाढ़ से टूट चुके हैं।

तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक रविवार काे राजेपुर ब्लॉक के ग्राम बर्राखेड़ा में सम्पन्न हुई । बैठक में बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने आकर गंगा के किनारों पर तटबंध बनवाने के लिए पूरी ताकत से हर प्रकार से साथ देने का वादा किया।

बैठक को संबोधित करते हुए तटबंध जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि तटबंध पूरे क्षेत्र के लिए जीवन रेखा साबित होगा। पूरा क्षेत्र बाढ़ से इतना प्रभावित होता है कि उसकी भरपाई संभव नहीं होती और तब तक दोबारा से बाढ़ आ जाती है । बाढ़ में पूरा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित होता है । चाहे जनजीवन हो चाहे खेत खलियान हो हर एक बाढ़ से प्रभावित होते हैं । सिर्फ और सिर्फ पूरे क्षेत्र को बचाना है तो तटबंध बनना बहुत आवश्यक है।

बैठक को संबोधित करते हुए संत समिति के अध्यक्ष जूना अखाड़ा के महंत सत्यगिरी महाराज ने कहा कि हम सब संतों की भावनाएं और लगाव पूरे क्षेत्र के प्रत्येक निवासी से है। यदि यह लोग परेशानी में रहते हैं तो हम लोगों को भी दुख होता है । गंगा मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। इसके लिए जरूरी है मां गंगा के दोनों किनारों पर तटबंध बने तभी क्षेत्र में खुशहाली आएगी । पूरा संत समाज इस मुद्दे पर साथ है और जहां कहीं भी जरूरत पड़ेगी संत समाज इसके लिए आगे बढ़कर कार्य करेगा ।

राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे उर्फ अंगद ने कहा की हमने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को देखा है उनकी उदास और सूनी आंखें बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह देती थी। हर वर्ष बाढ़ से मिटाना और फिर बसना उन लोगों की नियति में शामिल हो गया। इससे बचने के लिए सिर्फ और सिर्फ तटबंध ही सहारा है । जब तक तटबंध नहीं बनेगा तब तक क्षेत्र के लोगों की पीड़ा कम नहीं होगी । प्रसिद्ध राम कथा के प्रवक्ता आचार्य अमरीश महाराज ने कहा तटबंध बनने से पूरे क्षेत्र में खुशहाली आएगी । लोगों की परेशानी कम होगी । खेतों में फसले लहराएंगी । बस हम सबको मिलकर इस जनहित की लड़ाई को जीतना है।

वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जब तक नेताओं के पीछे घूमोंगे तब तक कुछ हासिल होने वाला नहीं है ।तटबंध बनवाने के लिए हम सबको पूरी ताकत लगानी होगी । सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ेगा। बिना कुछ किया हासिल नहीं होने वाला है । हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू ने कहा कि क्षेत्र की समस्या के लिए हमेशा हमेशा निजात मिले इसके लिए तटबंध बनाना बहुत आवश्यक है । राशन विक्रेता कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि हम लोगों की धैर्य की परीक्षा सरकार ना लें पूरा क्षेत्र एक-एक व्यक्ति इस बाढ़ से बहुत प्रभावित होता है । इसलिए सरकार जल्द से जल्द विचार करे। बैठक का संचालन विकास अग्निहोत्री ने किया। अध्यक्षता बर्राखेड़ा के प्रधान पति वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से अखिलेश तिवारी, पूर्व प्रधान योगेंद्र प्रसाद त्रिवेदी ,प्रधान खुटिया अनूप प्रधान बदनपुर, सोनेलाल राजपूत कोटेदार, प्रदीप शुक्ला, राम बिहारी वाजपेई ,संजीव अग्निहोत्री ,विनोद सिंह ,महेश तिवारी ,सरोज सिंह ,राजीव वर्मा, विपिन सिंह चौहान ,शेरपाल सिंह ,लाला सिंह, ब्रह्मानंद कुशवाहा ,डॉक्टर सुखदेव सिंह ,उदित मिश्रा, राघव शुक्ला ,विपिन तिवारी, नीरज दुबे, प्रशांत पाठक श्याम बाबू शुक्ला, संदीप मिश्रा राजा सलमानी, विष्णु मिश्रा सहित बहुत बड़ी संख्या में तटबंध के समर्थन में लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /chandra pal singh sengar

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *