Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

चार फर्जी शिक्षकों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने करवाया मामला दर्ज

प्रतिकात्मक फोटो

कटिहार, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । निगरानी अन्वेषण ब्युरो (सतर्कता विभाग) बिहार पटना ने कटिहार जिले में फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कोढ़ा थाना में एक और आजमनगर थाना में तीन फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध कांड दर्ज कराया है।

निगरानी अन्वेषण ब्युरो बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी ने मंगलवार देर शाम बताया कि कोढ़ा थाना कांड संख्या – 286/25 में फर्जी नियोजित शिक्षक रंजन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुरा (कन्या) प्रखण्ड कोढ़ा जिला कटिहार के विरुद्ध दर्ज कराया गया है। जाँच में पाया गया कि उक्त शिक्षक के द्वारा अमरावती विश्व विद्यालय महाराष्ट्र के सीपीएड का अंक प्रणाम एवं प्रमाण पत्र लगाकर नियोजित शिक्षक पद पर बहाल हुए थे, जाँच के क्रम में अंक प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।

श्रीराम चौधरी ने बताया कि आजमनगर थाना कांड संख्या 451/25 में फर्जी नियोजित शिक्षिका रूणा खातुन, उत्क्रमित मध्य विद्यालन मिया टोली इमामनगर प्रखण्ड आजमनगर के विरुद्ध दर्ज करवाया गया है। निगरानी जाँच में पा‌या गया कि उक्त शिक्षिका अपने तिथि में प्रमाण पत्र में गलत जन्म तिथि अंकित कर बहाल दुई थी।

आजमनगर थाना कांड संख्या 453/25 में नियोजित शिक्षिका लैला खातुन, प्राथमिक विद्यालय पैकवाहन प्रखण्ड आजमनगर के विरुद्ध दर्ज करवाया गया है। निगरानी जांच में पाया गया कि शिक्षिका लैला खाउन अपने अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र में गलत जन्म तिथि अंकित कर बहाल हुई थी।

निगरानी अन्वेषण ब्युरो के उपाधीक्षक ने बताया कि आजमनगर नगर थाना कांड संख्या -452/25 में मो. साहिद हुसैन, सेवा निवृत शिक्षक उत्क्र‌मित मध्य विद्यालय राघोपुर प्रखण्ड आजामनगर भी अपने एवं प्रमाण पत्र में गलत जन्म तिथि अंकित कर बहाल हुए थे। उक्त चारों फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *