
रांची, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को संथाल परगना प्रमंडल में पिछले 50 वर्षों से हो रहे सर्वे सेटलमेंट के अधूरे काम का मुददा उठाया. उन्होंने ध्यानाकर्षण सूचना के तहत कहा कि संथाल में 1973 से सर्वे सेटलमेंट का काम हो रहा है, लेकिन यह अब तक पूरा नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 12273 गांवों का सर्वे होना है. इसमें से केवल 687 गांवों का ही सर्वे हुआ है.
शेष 11586 गांवों का सर्वे का काम लंबित है.
विधायक ने कहा कि प्रमंडल में 25 के मुकाबले महज दो सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों के बूते यह कार्य हो रहा है. उन्होंने सरकार से संथाल में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति कर जल्द सर्वे का काम पूरा कराने की मांग की.
इसके जवाब में भू राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि मानव संसाधान की कमी के कारण सर्वे का काम नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य प्रमंडलों में भी सर्वे का काम लंबित है.
मंत्री ने कहा कि राज्य में सीआई की Examination का परिणाम जल्द आ जाएगा और कुछ पद प्रोन्नति देकर भी भरी जाएगी और सर्वे का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखड में सर्वे को लेकर अधिकारियों की टीम केरल और कर्नाटक भी गई थी. इस काम के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण इसे रोकना पडा. मंत्री ने कहा कि वे कुछ सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संथाल में सर्वे के काम में तेजी लाने का प्रयास करेंगे. ताकि सर्वे का काम जल्द पूरा हो सके.
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
