Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्विट्जरलैंड की राजदूत ने वाराणसी में राेपवे निर्माण का लिया ​जायजा

भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत एनएचएलएमएल के अफसरों के साथ

वाराणसी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत और भूटान में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शहर में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया। भारत का पहला शहरी रोपवे नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) द्वारा स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोलेट के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बर्थोलेट कंपनी के विशेषज्ञों ने परियोजना की सुरक्षा व्यवस्थाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। रोपवे निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद राजदूत माया तिस्साफी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परियोजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि वाराणसी रोपवे एनएचएलएमएल के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक शहरी गतिशीलता परियोजना है। यह संकरी गलियों वाले शहर में यातायात दबाव को कम करेगा और आधुनिक परिवहन व्यवस्था का नया उदाहरण पेश करेगा।

राजदूत ने कहा कि यह परियोजना न केवल शहरी परिवहन को सुगम बनाएगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देगी और वाराणसी के आध्यात्मिक स्वरूप को भी संरक्षित रखेगी। इस अवसर पर नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड की राजदूत का गर्मजोशी से स्वागत किया।

————–

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *