तदाशा मिश्रा डीजीपी के पद पर हुईं नियुक्त

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है। अभी वे प्रभारी डीजीपी के पद पर कार्यरत थीं। गृह विभाग ने इस संबंध में मंगलवार रात अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार तदाशा मिश्रा को महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधान के तहत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पुलिस प्रमुख के चयन और नियुक्ति के लिए आठ जनवरी को एक आदेश जारी किया था। इसी आदेश के तहत तदाशा मिश्रा की नियुक्ति डीजीपी के पद की गई है। वे अगले दो साल तक झारखंड पुलिस प्रमुख के पद पर काम करेंगी।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे



