Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

परीक्षा पे चर्चा के लिए मुरादाबाद जनपद में दो लाख से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य

परीक्षा पे चर्चा के लिए मुरादाबाद जनपद में दो लाख से अधिक पंजीकरण का लक्ष्य

मुरादाबाद, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद के स्कूलों में प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। इसके लिए मुरादाबाद जनपद से दो लाख 21 हजार विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने गुरुवार को बताया कि पंजीकरण की निगरानी के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए जिले को 2,21,673 विद्यार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य मिला है। इसमें 1,10,510 विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं और 1,11,163 विद्यार्थी बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। निदेशालय से पत्र आने पर शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं के पंजीकरण का निर्देश दिया है। सभी आठ ब्लॉकों में पंजीकरण पर निगरानी रखने के लिए आठ नोडल शिक्षकों की तैनाती की गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

डीआईओएस ने कहा कि आगामी दिनों में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएससीई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा तैयारी करने में जुटे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में भय होता है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *