Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

तारिक अनवर ने लोकसभा में उठाई कटिहार के अल्पसंख्यकों की समस्याएं

तारिक अनवर

कटिहार, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बुधवार को कटिहार सहित अल्पसंख्यक समुदायों की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार अवसरों और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि पढ़ो परदेस (व्याज सब्सिडी) योजना को वर्ष 2021-22 के बाद स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।

कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद तारिक अनवर ने मंत्रालय द्वारा दिए गए उत्तर के बाद सरकार से पुनः यह मांग रखी है कि कटिहार और पूरे सीमांचल क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदायों की लंबित समस्याओं, विशेषकर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन दूर करने के लिए विशेष योजनाएँ अविलंब शुरू की जाएँ।

सांसद अनवर ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में लगातार उठाने के प्रति वे प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *