Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

मनाई गई गणित के जादूगर रामानुजन की जयंती

कार्यक्रम में शामिल बच्चे

भागलपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर भागलपुर में सोमवार को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर के अवकाश प्राप्त प्राचार्य ए के आचार्या, गणित के आचार्य महेश कुवर, उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह एवं राजीव लोचन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ए के आचार्या ने कहा कि रामानुजन का जीवन गणित के लिए ही समर्पित था। वह गणित के महान जादूगर थे। गणित को मन में बिठाकर सोने एवं जागने वाले रामानुजन का जीवन गणित के लिए ही समर्पित था। हार्डी जैसे महान गणितज्ञ उनके शोध को देखकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने 6165 सूत्र स्थापित किया। कठिन संघर्षों में भी गणित के लिए जीने वाले स्वप्न में भी गणित के सूत्रों के बारे में सोचने वाले रामानुजन आज भी संपूर्ण भारत के लिए आदर्श हैं।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि रामानुजन का जीवन एवं संघर्ष से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। अभाव में भी सफलता के लिए संघर्ष करने की आदत हमें बहुत कुछ सिखा देती है। इस अवसर पर विद्यालय में गणित पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, गणितीय दौड़, गणितीय रंगोली, गणितीय चित्रकला, गणितीय बगीचा, गणितीय चार्ट एवं रामानुजन के जीवन पर आधारित एकांकी आदि अनेक कार्यक्रम छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। उनके जीवन एवं संघर्ष से प्रेरित होने के लिए उन पर आधारित एक फिल्म भी छात्रों को दिखाया गया। इस मौके पर छात्रों के द्वारा एकांकी, गीत, भाषण आदि अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

गणित के आचार्य शांतनु आनंद के द्वारा रामानुजन के जीवन वृत्त को प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन डॉ संजीव कुमार झा के द्वारा एवं अतिथि परिचय राजीव लोचन झा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह के द्वारा किया गया।

मौके पर जयंती प्रमुख महेश कुंवर, कौशल कुमार सिंह, शांतनु आनंद, सुरेंद्र चौरसिया, ममता जायसवाल, शशि भूषण मिश्रा, दीपक कुमार झा एवं विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *