Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अति आधुनिक संचार एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस 7 गाड़िया जिले को मिली

गाड़ियों को रवाना करती एसपी

एसपी आरती सिंह ने हरी झंडी दिखा पुलिस लाइन से रवाना किया

फर्रुखाबाद,5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अति आधुनिक संचार एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस 7 गाड़ियां 112 डायल शासन से जिले को उपलब्ध कराई गई। इन गाड़ियों को एसपी आरती सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु डायल 112 गाड़ियाँ 7 नई गाड़िया मिली है। इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन फतेहगढ से रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक संचार एवं सुरक्षा उपकरणों से यह नई पीआरवी गाड़ियाँ लैस है। इनकी थानों व संवेदनशील बीट्स पर तैनाती से गश्त एवं निगरानी अधिक प्रभावी होगी। सूचना मिलते ही यह गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच कर अपराधियो पर कार्रवाई करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *