Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

शादी के लिए सामान खरीद कर ला रहा दूल्हा चाइनीज मांझे से घायल

घायल शिवम लोहिया अस्पताल में भर्ती

लोहिया अस्पताल में भर्ती, नाक के नीचे तीन टांके लगे

फर्रुखाबाद,5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फतेहगढ़ क्षेत्र से जाने वाली बारात की खुशियां मातम में उस समय बदल गई, जब दूल्हा के बाइक से घर जाते समय मांझे से उसकी नाक के नीचे गहरा कट लग गया। भोलेपुर निवासी शिवम की बारात की तैयारियां चल रही थीं। शिवम कुछ खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही मिशन अस्पताल के पास पहुचा उसी समय मांझे से उसकी नाक के नीचे गहरा कट लग गया। आनन-फानन शिवम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खुशी का दिन चिंता मेंबदल गया। परिजन अस्पताल में जुट गए। भोलेपुर से बारात निकलनी थी, हादसे से परिजनाें में अफरा-तफरी मच गई। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कोई दुकानदार चाइनीज मांझा बेचते मिला तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोहिया अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि शिवम को गम्भीर चोट आई है। नाक के नीचे उसके तीन टांके आए हैं। उसकी आज बारात जानी थी।

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *