Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मेहमानों ने सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना काशी से जुड़ा तमिल का इतिहास

तमिल मेहमान पहुंचे हनुमान घाट के आश्रम

वाराणसी, 15 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । काशी तमिल संगमम्-4.0 के मेहमानों ने हनुमान घाट पर आध्यात्मिक समूह के रूप में सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर काशी से जुड़ा तमिल का इतिहास जाना।

सोमवार को तमिल संगमम् 4.0 में तमिलनाडु से आया आध्यात्मिक दल हनुमान घाट पहुंचा, जहां सभी ने गंगा में स्नान कर मां का पूजा पाठ करते हुए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गंगा स्नान के बाद समूह ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सभी लोगों को मंदिरों के इतिहास दिव्यता, भव्यता और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।

इसके उपरांत तमिल मेहमान हनुमान घाट स्थित सुब्रमण्यम भारती के घर गए। वहां उनके परिवार के सदस्यों से उन्होंने मुलाकात की। समूह के लोगों में काफी कुछ जानने की जिज्ञासा दिखी उन्होंने सुब्रमण्यम भारती के घर के समीप पुस्तकालय का भी भ्रमण किया और काफी कुछ वहां के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। सुब्रमण्यम भारतीय के घर पर भ्रमण करने के उपरांत यह समूह कांची मठ पहुंचा और वहां के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। काशी में दक्षिण भारतीय मंदिर को देखकर साहित्यिक दल उत्साहित दिखा।

तमिलनाडु से आए इस प्रतिनिधिमंडल का अलग ही अंदाज दिख रहा था। आध्यात्मिक ग्रुप अपने—अपने तरीके से काशी की व्याख्या कर रहा था। कोई अपने पूर्वजों को याद कर रहा था तो कोई संस्कृति को एक बताते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा था। समूह में आए मेहमान वीके रमन ने बताया कि हमने मंदिरों का भ्रमण किया, यह देखकर आश्चर्यचकित हो गए कि काशी और तमिलनाडु में एक जैसी समानता है। यहां की संस्कृति हमारी संस्कृति एक है। इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *