Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

महासंघ की सर्वोच्च प्राथमिकता पत्रकार हितों की रक्षा : मुनेश्वर मिश्र

भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं मुनेश्वर मिश्र

–नवगठित इकाइयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजी शुभकामनाएं

प्रयागराज, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । देश भर के पत्रकारों को सम्मान सुरक्षा और शक्ति दिलाने हेतु कृत संकल्पित संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकार हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी पत्रकार साथियों को सम्मान व सुरक्षा का संकल्प लेकर सदैव संघर्षरत रहेंगे।

उक्त विचार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने उस समय व्यक्त किया जब वह संगठन में नवगठित इकाइयों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से शुभकामनाएं देने को केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार काे विचार विमर्श कर रहे थे।

श्री मिश्र ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ निर्विवाद रूप से भारत के शीर्ष पत्रकार संगठन के रूप में उभर कर सामने आया है। महासंघ में पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था में तहसील जिला मण्डल और प्रदेश इकाइयों को पुनर्गठित किया जाता है। यहां नितांत व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध करने वाले और पत्रकार साथियों के हितों की अनदेखी करने वाले किसी को भी स्थान नहीं दिया जाता है। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने वाले साथियों को ही सम्मान दिया जाता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने भी नई कार्यकारिणी गठित करने वाले तहसील मण्डल और प्रदेश इकाइयों के सक्रिय पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि महासंघ के संविधान के अनुरूप संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने वाले साथियों को सम्मान मिलना ही चाहिए जो उन्हें दिया जाएगा।

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने बताया कि पूरे देश में एक साथ पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जहां चुनाव की स्थिति आती है वहां चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया जाता है। संगठन में पूरी पारदर्शिता से चुनाव कराये जाएंगे और नई कार्यकारिणी गठित करने के बाद वहां शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। आगामी माह में एक साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को लखनऊ में एक भव्य समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने देश भर के पत्रकारों को एकजुट होकर महासंघ में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *