Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विन्ध्य महोत्सव में लोककला का जादू, सप्तमी पर गूंजे देवीगीत और नृत्यनाटिका

विधायक चुनार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

– विधायक चुनार ने किया दीप प्रज्ज्वलन, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मीरजापुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । विन्ध्याचल नवरात्र मेला अंतर्गत आयोजित विन्ध्य महोत्सव के सातवें दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ चुनार विधायक अनुराग सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग से जुड़े कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगायिका किरण चौरसिया ने देवी गीत और भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं लोकगायक सुनील कुमार यादव, रामलखन, अर्पणा, कुन्दन, सूरज कुमार और शांति निषाद ने लोकगायन की प्रस्तुतियां दीं।

इसके अलावा माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका और देवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।

मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को विधायक अनुराग सिंह, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित अन्य अधिकारी और भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *