Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संत का स्वभाव शांत होता है, वह तो दिनभर लोगों को उल्टा सीधा कहते हैं: शिवपाल सिंह यादव

पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव

वाराणसी, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । काशी में गोवर्धन पूजा में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किए। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक संत का स्वभाव संत जैसा नहीं है, संत का स्वभाव शांत होता है। वह तो दिनभर लोगों को उल्टा सीधा कहते हैं और बखान अपना करते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को मानने वाले, उनसे कुछ तो सीख लेते।

समाजवादी पार्टी के नेता आज यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान संबंधी एक सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या का घाट किसकी सरकार में बना यह पता करना चाहिए। पहली बार घाट पर दीपक किसकी सरकार में जला, यह पत्रकारों को पता करना चाहिए। वाराणसी में चौड़ी चौड़ी सड़कें और गोवर्धन पूजा स्थल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही बनी है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह लोग धर्म और भगवान श्री राम के नाम पर वोट चाहते हैं। जनता जान चुकी है। इस बार का चुनाव उत्तर प्रदेश में जो होगा, उसे सभी देखेंगे। धर्म के नाम पर चुनाव लड़ेगे, उत्तर प्रदेश में झूठ, बेरोजगारी है तो उसे कौन संभालेगा। अभी अयोध्या में जो दीप उत्सव कार्यक्रम हुआ, वहां क्या हुआ। मुख्यमंत्री के सहयोगी कहां रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *