Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

7.85 लाख से घटकर 60 हजार पहुंची पटाखों के दुकानों की बोली

आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंस लिए 250 लोगों ने किया आवेदन

मुरादाबाद, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पॉलीटेक्निक परिसर में पटाखों की दुकानों को लेकर लाइसेंस की राशि 7.85 लाख से घटकर 60 हजार पहुंच गई। इसके बाद शुक्रवार को उन दुकानदारों की समस्या का समाधान हो गया जो महंगी बोली लगने से परेशान थे। इसके अलावा पारकर कॉलेज के मैदान का लाइसेंस 63 हजार रुपये में मिल गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र का कहना है कि अब सभी छह स्थानों पर दुकानें लगाने के लिए आज प्रक्रिया पूरी हो गई है। टीपीनगर के मैदान में पटाखों की दुकानों के लाइसेंस के लिए कोई बोली नहीं लगी। यहां सिर्फ आठ दुकानदारों के आवेदन आए, उन्हें दुकान लगाने की अनुमति दे दी गई। शहर में छह स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दी है। गुरुवार को चार स्थानों पर दुकानों का लाइसेंस तय हो गया था। पॉलीटेक्निक परिसर में दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस की बोली 7.85 लाख तक पहुंच गई थी। बाद में इसे लेकर विवाद हो गया और दुकानदारों ने कहा कि इतनी राशि वह जमा नहीं कर पाएंगे। इसके बाद पॉलीटेक्निक परिसर के लिए नीलामी निरस्त कर दी गई। शुक्रवार को 60 हजार रुपये में नीलामी हुई।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *