Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

समाज के वंचित वर्ग संग खुशियां बांटना ही सच्चे अर्थों में दीपोत्सव का उद्देश्य : सचिन

मिठाईयां व पटाखे वितरित करते अतिथि

जरूरतमंद बच्चों के बीच वितरित किए मिष्ठान और पटाखे

झांसी, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाई और पटाखे वितरित किए गए । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन बच्चों तक खुशियाँ पहुँचाना था जो संसाधनों के अभाव में त्योहार की चमक से वंचित रह जाते हैं। यह बातें रविवार काे जरुरतमंदाें काे मिठाई और पटाखे वितरण के दाैरान आरएसएस के जिला प्रचारक सचिन ने कही।

उन्हाेंनेे कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि यह हृदयों में प्रकाश फैलाने का अवसर है। जब हम समाज के वंचित वर्ग के साथ अपनी खुशियाँ बाँटते हैं, तभी सच्चे अर्थों में दीपोत्सव का उद्देश्य पूरा होता है।”

बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सचिन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयाेजन हुआ और अध्यक्षता उपेंद्र बबेले ने की।

इस अवसर पर श्री राम राय(पूर्व पार्षद),अंशु हरीश बीटू राय, अमित-नेहा राय , करन राय, ठा. ऋषभ सिंह,हरसन-शुभांगी राय,तन्मय,रजनी राय गौरी,राधिका,नंदिनी आदि सभी ने मिलकर बच्चों को मिठाई, पटाखे और दीपक वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने संदेश दिया कि दीपावली का वास्तविक अर्थ समाज के हर वर्ग तक प्रकाश, प्रेम और सेवा की भावना पहुँचाना है।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *