Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फर्रुखाबाद में लाेगाें की हुंकार, तटबंध न बना तो होगा अतेना घाट तक आंदोलन

फर्रुखाबाद। तट बनफह बनाओ संघर्ष समिति की बैठक

संघर्ष समिति ने बैठक कर प्रशासन को चेताया

फर्रुखाबाद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फर्रुखाबाद जिले की तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक राजेपुर ब्लॉक के कड़हर ग्राम में संपन्न हुई । इस बैठक में सभी लाेगाें ने तटबंध बनाने के अभियान में अपना पूरा योगदान देने का प्रण किया और कहा कि हर हालत में तटबंध बनवा कर रहेंगे।

लाेगाें का कहना है कि आज पूरा क्षेत्र बाढ़ की वजह से परेशान है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि लोगों के खेत मकान बाढ़ में कट गए या बह गए । बैठक में तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि आज सब लोगों की ताकत और साथ देने के संकल्प से हम लोगों के हौसले मजबूत हुए हैं और तटबंध बनाने का संकल्प और मजबूत हुआ है। यह क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की मांग है कि तटबंध बने ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडेय, समाजसेवी राजीव प्रताप सिंह उर्फ टिल्लू भैया, योगेंद्र त्रिवेदी प्रधान खुटिया, पूर्व प्रधान राम प्रताप शाक्य, पूर्व प्रधान अखिलेश तिवारी उर्फ बाबूजी, संजीव अग्निहोत्री, विपिन तिवारी, राजीव वर्मा ,हिमांशु गुप्ता, सियाराम गुप्ता, रामनिवास सिंह, राम प्रताप सिंह, मोहित खन्ना, शरद अग्निहोत्री ,गोविंद त्रिवेदी, उपेंद्र सिंह ,यादव लालू यादव, सत्यनारायण शाक्य, अमित कुशवाहा, विष्णु मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *