Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मौहारी गांव में भागवत कथा का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने छका भंडारा

फोटो

औरैया, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल तहसील क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन बुधवार को हुआ। कथा समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूपी भंडारा ग्रहण किया।

ग्राम मौहारी के देवी पंडाल में पिछले सात दिनों से चल रही भागवत कथा में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के अंतिम दिन वातावरण पूर्णतः धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा। कथा के समापन के उपरांत देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भावना से ओत-प्रोत माहौल का आनंद लिया।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई थी। पंडाल से लेकर भंडारे तक की सेवाओं में गांव के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्था में कप्तान सिंह, बलवीर, शिववीर, रामवीर, यशवीर सिंह (जिला उपाध्यक्ष), मदन, धर्मवीर, शिवा, वीरू, ओमजी, कृष्णा, कल्लू सहित सैकड़ों युवाओं ने तन-मन-धन से सहयोग कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल समाज को एकजुट करते हैं, बल्कि युवाओं में सेवा और संस्कार की भावना को भी मजबूत करते हैं। कथा और भंडारे की भव्यता से पूरा मौहारी गांव और आस-पास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया और आयोजकों की सराहना की।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *