Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

शराब के साथ तीन महिला कारोबारी गिरफ्तार

शराब के पकड़ी गई महिला कारोबारी

पूर्वी चंपारण,30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के तुरकौलिया पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपाल चौक, कवलपुर डीह व शंकरसरैया रामासिंह टोला में चला, जिसमे तीन महिला कारोबारी शराब के साथ पकड़ी गई। वही एक फरार हो गई। पकड़े गए महिला तस्करों में कवलपुर डीह की मानकी देवी, शंकरसरैया रामासिंहटोला की प्रतिमा देवी व गोपाल चौक की बचिया देवी शामिल है।

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि मानकी देवी अपने घर मे शराब बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची। पुलिस को देख एक महिला भागने लगी,जिसे पकड़ा गया। घर की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के बाल्टी में 20 लीटर और दो तसला में रखे 25 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ।

दूसरी छापेमारी के लिए प्रतिमा देवी के घर के समीप पुलिस पहुंची। जहां पुलिस को देख वह भागने लगी। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। घर की तलाशी ली गई तो 30 लीटर देशी शराब बरामद हुआ।

तीसरी छापेमारी बचिया देवी के घर हुई। जहां भागने के क्रम में महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया। बचिया देवी के फूस के घर कि तलाशी ली गई। जहां हरा रंग के प्लास्टिक के केन में भरा हुआ करीब 20 लीटर शराब बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला से पूछताछ की गई तो बताई की यह शराब शंकरसरैया अहिरटोली के एक कारोबारी से लेकर वह खुदरा में बेचती थी। इधर कवलपुर डीह में शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान दो लोग सड़क पर शराब पी कर लड़खड़ाते हुए शोरगुल कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले कर नाम पता पूछा। एक ने अपना नाम कान्ही टोला के संजय पासवान तो दूसरा मलाही टोला के धर्मेंद्र सहनी बताया। इस दौरान उनके मुंह से शराब पीने की गंध आ रही थी। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच हुआ तो शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *