Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

त्रिदिवसीय विभाग स्तरीय आचार्य सम्मेलन प्रारंभ

उद्घाटन करते अतिथि

भागलपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के तत्वावधान में सोमवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में त्रिदिवसीय विभाग स्तरीय आचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक उमेश रंजन, भागलपुर के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष डॉ तिलक राज वर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर प्रांत प्रचारक उमेश रंजन ने कहा कि छात्रों के मन में राष्ट्रीय भावना का विकास, परहित, परोपकार, सेवा एवं समर्पण ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक संकल्प लें कि अपने संगठन का विकास कैसे हो। 1952 से 2025 तक के यात्रा में विद्या भारती के द्वारा शिक्षा में गुणात्मक विकास करने का सतत प्रयत्न किया जा रहा है। राष्ट्रीयता, सकारात्मक सोच, सामाजिकता, सामाजिक परिवर्तन एवं एकत्व भाव का विकास भी विद्या भारती का एक लक्ष्य है। व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, दया, क्षमा, संवेदना सहानुभूति एवं समरसता का भाव विकसित करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है।

प्रस्तावना के क्रम में भागलपुर के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक 3 वर्ष के अंतराल में आचार्य आचार्या के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। सामूहिकता का भाव एवं नवीनता का भाव विकास हेतु यह सम्मेलन किया जाता है।

सम्मेलन में आचार्य के बीच जलेबी दौड़, सुलेख प्रतियोगिता, गोली चम्मच संतुलन, आशु भाषण प्रतियोगिता, सूर्य नमस्कार, समता एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष उद्बोधन के क्रम में विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक ने कहा कि विद्या भारती अपने लक्ष्य के अनुसार ही प्रत्येक कार्य को समय-समय पर संपादित करती है। नवीनता समरसता एवं ऊर्जश्विता का भाव विकसित करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में 24 विद्यालय से 324 आचार्य, आचार्या, प्रधानाचार्ययों ने भाग लिया जिसमें भागलपुर, कहलगांव, पीरपैंती, सुल्तानगंज, बरियारपुर एवं जमालपुर स्थित सभी शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के आचार्य आचार्या उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रोहतास विभाग के विभाग प्रमुख धारणी कांत पांडे द्वारा एवं अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार द्वारा किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *