Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ज्वाला देवी में तीन दिवसीय प्रान्तीय निरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

निरीक्षक संग प्रधानाचार्य

प्रयागराज, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित सिविल लाइन स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में विद्या भारती योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष होने वाले वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण के क्रम में विद्यालय का तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ हुआ।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरोज दूबे ने मंगलवार काे दी। उन्हाेंने बताया कि वन्दना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने आये हुए अतिथियों का सम्मान एव परिचय कराया। इस निरीक्षण कार्यक्रम की टोली में प्रधानाचार्य, वरिष्ठ आचार्य एवं महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि निरीक्षक बंधुओं में बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चन्दौली के प्रधानाचार्य सन्तोष पाण्डेय, अंग्रेजी, बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चन्दौली के प्रवक्ता करुणनिधि पाण्डेय, बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चन्दौली गणित प्रवक्ता रमेश यादव तथा बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चन्दौली कार्यालय प्रमुख गौरी शंकर राय रहे।

निरीक्षक बंधुओं ने तीन दिवसीय विद्यालय निरीक्षण के क्रम में प्रथम दिन शैक्षिक, वित्तीय, अनुशासन, विद्यालय परिवेश, संसाधनों आदि का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए विद्यालय की मातृ भारती एवं पुरातन छात्रों के साथ बैठक की। निरीक्षण के क्रम में आगामी दो दिनों में निरीक्षक विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए छात्र सांसद, कन्या भारती, संस्कार केन्द्र, प्रबंध समिति एवं आचार्य परिवार के साथ बैठक करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *