Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

चतुर्थी की रात हुगली में सड़क हादसा, तीन की मौत

हुगली, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । हुगली जिले में शुक्रवार रात प्रतिमा लाते समय भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान भास्कर देवधारा (29), प्रीतम चक्रवर्ती (30) और स्वप्न दे (40) के रूप में हुई है। भास्कर का घर सुगंधा शंकरबाटी इलाके में है, जबकि अन्य दो मृतक चंदननगर काटापुकुर क्षेत्र के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, पोलबा के शंकरबाटी बारवारी के सदस्य मां दुर्गा की प्रतिमा लाने गए थे। प्रतिमा को एक अन्य वाहन में रखकर छह लोग गाड़ी से लौट रहे थे। चंदननगर रेल ओवरब्रिज से उतरते समय तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों की दीवार से टकरा गई। गाड़ी में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को रक्तरंजित हालत में चंदननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो चंदननगर अस्पताल में भर्ती हैं।

सूचना मिलते ही चंदननगर और पोलबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी बहुत तेज गति से आकर टकराई थी। घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी पर सवार लोगों ने शराब का सेवन किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *