Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रिश्तेदार का इलाज कराकर लौट रहे तीन लोगों काे ट्रक ने कुचला, एक की मौत

घटना के विरोध में प्रदर्शन करते परिजन
क्षतिग्रस्त बाइक
घायल युवक

रामगढ़, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । समाहरणालय के समीप शुक्रवार को एक ट्रक ने एक बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक वृद्ध शामिल है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग अपने वृद्ध रिश्तेदार का ईलाज कराकर लौट रहे थे। समाहरणालय के समीप ही ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार वृद्ध व्यक्ति सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

वहीं वृद्ध व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान मुरुबंदा (चितरपुर) निवासी थालदेव महतो (18), के रूप में की गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया।

घटना को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकाल कर शव को डिस्ट्रीक्ट मोड़ के पास रखकर रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया। मौकेे पर के परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा और नौकरी देने की मांग की।

दो घंटे तक सड़क जाम रहने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों से वार्ता के लिए कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी की ओर से पहल नहीं की गई थी। जाम के कारण सडक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *