Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार के मुजफ्फरपुर में गरीबी से तंग आकर पिता ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी

बिहार के मुजफ्फरपुर में घटना के बाद पुलिस टीम तफ्तीश के लिए पहुंची

पटना, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड 04 में गरीबी से तंग आकर एक पिता ने अपने तीन बेटियों के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी । वही दो मासूम बेटों को भी मारने की कोशिश की गई लेकिन दोनों मासूम बच्चे बच गए।

पुलिस के मुताबिक नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार के निवासी अमरनाथ राम जो मजदूरी करते थे । घर में अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। साल भर पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अमरनाथ राम ने अपने तीन बेटी अनुराधा, शिवानी और राधिका के साथ घर मे फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। वहीं दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज को भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बच गये।

मृतक के चाचा सीताराम राम ने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे एक बच्चा आकर बोला कि पापा सबको फांसी पर झूला दिए अपने झूल गए। देखने गए तो चार लोग जिसमें मेरा भतीजा अपने तीन बच्चियों के साथ फंदे से झूल कर जान दे दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ काम नहीं करता था जैसे तैसे घर चल रहा था। डीलर के यहां से राशन पानी आता था उसी से उसका परिवार चलता था। बीते वर्ष होली के समय पत्नी भी मर गई थी। अपने तीन बेटी और दो बेटे के साथ रह रहा था।

पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने भी कहा कि लेबर मजदूरी का काम करता था और घर में रहता था। लगातार काम नहीं करता था। अचानक इतना बड़ा फैसला समझ में नहीं आया कि आखिर कैसे मर गया।

आपको बता दे कि मृतक के परिवार में अब सिर्फ मासूम दो बेटे बचे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सकरा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *