Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रबी सीजन में गुणवत्तायुक्त कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने बनाई तीन टीमें, जिलेभर में हुई छापेमारी

रबी सीजन में गुणवत्तायुक्त कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने बनाई तीन टीमें, जिलेभर में हुई छापेमारी

कानपुर,02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में रबी सीजन में कृषकों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने तीन टीमें गठित की हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय व प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी आर.पी. कुशवाहा द्वारा सदर, नर्वल, घाटमपुर एवं बिल्हौर तहसीलों में छापेमारी की गई।

उप कृषि निदेशक ने तहसील सदर क्षेत्र में मैसर्स साईं कृषि केन्द्र, मैसर्स कृषि सहारा, मैसर्स साहू बीज भण्डार, मैसर्स उपकार बीज भण्डार तथा मैसर्स भारत सीड कम्पनी, सब्जी मंडी बादशाही नाका, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लिए गए।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा सरसौल क्षेत्र के मैसर्स ओम कीटनाशक केन्द्र एवं बालाजी कृषि रक्षा केन्द्र, भदासा रोड, महाराजपुर, सरसौल, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लिए गए। अभिलेखों में विभिन्न अनियमितताएँ पाए जाने पर चार डीलरों को नोटिस जारी की गई।

प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा बिल्हौर तहसील क्षेत्र में मैसर्स बी.एस. दमाडिया पेस्टीसाइड्स, नानामऊ तिराहा बिल्हौर; भोले बीज भण्डार, नानामऊ तिराहा बिल्हौर; मैसर्स बालाजी बीज भण्डार, चौबेपुर; मैसर्स विश्वनाथ कृषक सहायता केन्द्र, जी.टी. रोड, चौबेपुर; तथा मैसर्स कृष्णा बीज भण्डार, शिवली रोड, चौबेपुर, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए गए।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे जनपद हुई छापेमारी में सभी रसायनों के नमूने जांच के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं को प्रेषित कर दिए गए हैं। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *